भाजपा जीत की लगाएगी हैट्रिक : आशा नौटियाल

देहरादून, 08 मार्च (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी। केन्द्र सरकार की योजनाओं का निरंतर लाभ उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं को भी मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप पर से वे मजबूत हो रही हैं। ऐसे में महिलाओं को राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने बेहतर मौका मिला है।

प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने एक जारी विज्ञप्ति में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं का जीवन स्तर में काफी सुधार आया है।

उनका कहना है कि पिछले 70 सालों से महिलाएं,राजनैतिक अधिकार से वंचित थी, उन्हें लोकसभा विधानसभा में अपनी आवाज उठाने का मौका नहीं मिल रहा था। मगर प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में उनको ऐसा अधिकार मिला है कि लोकसभा और विधानसभा में नारी शक्ति की आवाज उठाने का काम करेगी। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिस तरह से केन्द्र सरकार काम कर रही है। ऐसे में एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं एक सशक्त पारदर्शी सरकार बनाने का काम करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जिस तरह से 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा की उम्मीदवारों को मिला था। एक बार फिर ऐसे ही 2024 में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों को भाजपा भारी मतों के जीत हासिल करेंगी।