होली खेलने से पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें, नहीं रहेगा स्किन डैमेज का खतरा

A5b2616096ddf70db0d971d44b0740a6

इस साल होली का त्यौहार 25 मार्च, सोमवार को मनाया जाएगा। छोटे हों या बड़े, सभी को होली के त्यौहार का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर खुशी-खुशी एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। लेकिन इससे त्वचा को नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है। इसलिए त्वचा का ख्याल रखना ज़रूरी है।

होली के रंगों में हानिकारक रसायन हो सकते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे त्वचा पर लालिमा, जलन, खुजली और दाने होने का डर रहता है। ऐसे में अगर आप होली खेलना चाहते हैं तो आपको अपने चेहरे पर कुछ चीजें लगानी चाहिए। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान से बचाएंगी।

नारियल का तेल:

आप सोने से पहले अपनी त्वचा पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। इसे लगाने से पहले अपना चेहरा धो लें। इसके बाद अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगा लें। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और रंगों का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

एलोविरा:

अगर आप होली खेलने जा रहे हैं तो आप पहले ही अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे रंगों से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाव होता है। साथ ही यह त्वचा को नमी भी प्रदान करता है। आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक परत लगा सकते हैं।

पेट्रोलियम जेली:

आपको बता दें कि होली खेलने से पहले आप अपनी त्वचा पर पेट्रोलियम जेली भी लगा सकते हैं। इससे होली के रंग आसानी से छूट जाएंगे। साथ ही यह त्वचा को रूखा होने से भी बचाएगा।

मॉइस्चराइज़र:

होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर एक सुरक्षा परत बन जाएगी। साथ ही होली के रंगों से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही त्वचा हाइड्रेटेड रहती है। इसके अलावा त्वचा पर सनस्क्रीन भी लगाएं। यह धूप से बचाता है और टैनिंग की समस्या से बचाता है।