गुजरात के इन बीच के आगे गोवा भी है फेल, घूमने का बनाइए प्लान!

अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताना हर किसी का सपना होता है। हर कपल बाहर जाकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है। गोवा अक्सर कपल्स की पसंदीदा जगहों की लिस्ट में सबसे ऊपर होता है। आज हम आपको गुजरात के मशहूर बीच के बारे में बताएंगे जहां जाकर आपको गोवा जैसा अहसास होगा।

आप अपने पार्टनर के साथ गुजरात घूमने जा सकते हैं। गुजरात के खूबसूरत बीच इतने मनमोहक हैं कि आप गोवा को भूल सकते हैं। गुजरात के खूबसूरत बीच की सैर करना आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है। आइए जानें कि आप किन बीच पर जाकर सुकून भरा समय बिता सकते हैं।

माधवपुर समुद्र तट

गुजरात के माधवपुर बीच पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ शानदार समय बिता सकते हैं। साथ ही, आप यहां से कुछ स्थानीय परिधान भी खरीद सकते हैं। आप बीच पर बैठकर अपने पार्टनर के साथ बातें कर सकते हैं।

द्वारका बीच:

अहमदाबाद से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित द्वारका भगवान कृष्ण की नगरी के रूप में जानी जाती है। यह मंदिर समुद्र के बीच में स्थित है। देश-विदेश से कई भक्त गुजरात में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। अपने साथी के साथ मंदिर में भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लें और द्वारका बीच पर आनंद लें।

मांडवी बीच

कच्छ के मांडवी बीच से सूर्यास्त देखना आपके लिए एक अद्भुत अनुभव होगा। भीड़ कम होने के कारण यहाँ समुद्र का पानी काफी साफ रहता है। आप यहाँ अपने पार्टनर के साथ घोड़े या ऊँट की सवारी का आनंद ले सकते हैं और शांतिपूर्ण पल बिता सकते हैं। आपको यहाँ ज़रूर अच्छा लगेगा।

चौपाटी बीच

गुजरात के पोरबंदर में चौपाटी बीच देश के सबसे साफ-सुथरे बीच में से एक माना जाता है। यह अहमदाबाद से लगभग 4-5 घंटे की दूरी पर स्थित है। पोरबंदर की अपनी यात्रा के दौरान आप चौपाटी बीच भी जा सकते हैं। इस बीच को देखकर आपको गोवा की याद जरूर आएगी।