अनूपपुर: ममेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म, सात महीने का गर्भ होने पर खुला राज

71375a8dd778abb1a173e5c6b3669e72

अनूपपुर, 15 जुलाई (हि.स.)। जिले के कोतमा थाना अंतर्गत रिश्तों को शर्मसार करने के साथ हैरत भरी घटना सामने आई है। जहां ममेरे भाई ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने के 7 माह बाद पेट में दर्द होने पर गर्भ होने की बात पता चली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाई के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज का लिया हैं।

जानकारी अनुसार कोतमा थाना 14 वर्षीय नाबालिग से ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया और गर्भवती कर दिया। सात महीने का गर्भ होने पर मामला खुला। दुष्कर्म के बाद डरी सहमी पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को नहीं बताई। धीरे-धीरे घटना के 7 माह के बाद अचानक किशोरी के पेट में दर्द होने एवं शरीर में परिवर्तन होने पर परिजनों को शंका हुई तो डॉक्टर के पास जाने पर मामले का खुलासा हुआ। बेटी से पूछताछ करने पर पूरी घटना का पता चला। मामले की शिकायत थाना कोतमा में किए जाने पर पुलिस ने आरोपित भाई के खिलाफ धारा 376,376 (1), 376(3), 3376(2) एफ आईपीसी एवं 3/4,5 एन 6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी को उपचार एवं जान की रक्षा हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।