पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने मनाया विशेष मछुआरा दिवस

अररिया, 10 जुलाई(हि.स.)। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से जिला मुख्यालय में बुधवार को विशेष मछुआरा दिवस का आयोजन किया गया,जिसमे मत्स्य विभाग के अधिकारी समेत मत्स्य कृषक और मछुवारों ने भाग लिया। मत्स्य सोसाइटी के मंत्री एवं मत्स्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन मत्स्य प्रसार पदाधिकारी सुबोध कुमार के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला के विभिन्न प्रखंड से आए मत्स्य कृषको को जिला मत्स्य पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए मत्स्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्हाेंने बताया कि मत्स्य उत्पादन को कैसे बढ़ाया जा सके ताकि हमारे मत्स्य पालक समाज को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ हो सके।मत्स्य सोसाइटी के मंत्रियों द्वारा भी अपना-अपना विचार रखा गया।

इस पर जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा सोसाइटी के मंत्रियों से कहा गया कि आप लोग जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन करें। कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय को मत्स्य विभाग के निदेशक तक पहुंचाया जाएगा,जिससे मछुआरे की समस्याओं का समाधान आसानी व ससमय हो सके।