दे दे प्यार दे-टू में अजय देवगन के अपोजिट अनिल कपूर होंगे

मुंबई: ‘दे दे प्यार दे टू’ में अब अनिल कपूर की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में दोनों कलाकार एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे. 

अनिल कपूर रकुल प्रीत सिंह के पिता की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी उनके और अजय देवगन के बीच टकराव पर आधारित होगी। फिल्म की शूटिंग जून से लंदन में होगी। यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होने की संभावना है। आने वाले दिनों में इस रोमांटिक कॉमेडी के कुछ और कलाकारों की भी घोषणा की जा सकती है। अनिल कपूर अपनी नई पारी में इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा डिमांड वाले एक्टर बन गए हैं। हाल ही में फिल्म ‘एनिमल’ और बाद में ‘फाइटर’ के बाद वह एक के बाद एक नई फिल्में साइन कर रहे हैं।