अमेरिका: तकनीकी खराबी के कारण अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं बाधित हो गईं। समस्या की जानकारी मिलने पर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने एयरलाइंस के अनुरोध पर अमेरिका में सभी अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया। हालांकि, तकनीकी समस्या के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
क्रिसमस यात्रियों को हुई असुविधा
इस तकनीकी खराबी ने क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान यात्रा कर रहे हजारों यात्रियों को प्रभावित किया। अमेरिका के कई हवाईअड्डों पर यात्री फंसे रहे, और कई ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियों को साझा किया।
विमानन नियामक की वेबसाइट के अनुसार, तकनीकी समस्या के समाधान के बाद मंगलवार तड़के अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ानों को पुनः संचालन की अनुमति दे दी गई। इस बाधा के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया