मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अजयनाथ शाहदेव ने की मुलाकात

F2be01595d4baf8a2ef4896d9cdc76fb

रांची, 5 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।

इसके बाद शाहदेव ने मीडिया से कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलने गये थे। इनमें हटिया विधानसभा क्षेत्र में मेगा आइटी पार्क की स्थापना, रातू व नगड़ी प्रखंड में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण और रांची सदर अस्पताल की तर्ज पर नगड़ी में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण का मांग पत्र भी सौंपा।