Airtel Shock : एयरटेल यूजर्स को लगा जोर का झटका चुपचाप हटा दिया 17,000 वाला फ्री AI ऑफर

Post

News India Live, Digital Desk : भारती एयरटेल ने अपने 'Airtel Thanks' प्रोग्राम के तहत मिलने वाले सबसे प्रीमियम रिवॉर्ड Perplexity Pro को डिस्कंटिन्यू (Discontinue) कर दिया है। पिछले साल शुरू हुआ यह ऑफर एआई (AI) प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय था, क्योंकि इसके जरिए यूजर्स को GPT-4o और Claude 3 जैसे महंगे AI मॉडल्स का फ्री एक्सेस मिल रहा था। हालांकि, कंपनी ने अब इसे अपनी वेबसाइट और ऐप के लिस्टिंग से हटा दिया है।

क्यों बंद हुआ यह फ्री ऑफर?

एयरटेल ने यह कदम किसी गलती से नहीं, बल्कि अपनी तय रणनीति के तहत उठाया है:

लिमिटेड टाइम ऑफर: जब यह ऑफर 2025 में लॉन्च किया गया था, तब एयरटेल ने इसके नियम और शर्तों (T&C) में स्पष्ट किया था कि यह केवल 16 जनवरी 2026 तक ही क्लेम करने के लिए उपलब्ध रहेगा।

तारीख निकल गई: 16 जनवरी की डेडलाइन बीतने के बाद, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस ऑफर को बंद कर दिया है। अब किसी भी नए रिचार्ज पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।

पुराने यूजर्स का क्या होगा? (Access & Billing Details)

यदि आप पहले से ही इस ऑफर का लाभ उठा रहे हैं, तो आपके लिए स्थिति कुछ ऐसी है:

एक्टिव यूजर्स: जिन लोगों ने 16 जनवरी 2026 से पहले इस सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट (Redeem) कर लिया था, वे इसे अगले 1 साल (एक्टिवेशन की तारीख से) तक फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे।

ऑटो-रिन्यूअल की चेतावनी: एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि यदि आपने एक्टिवेशन के समय अपनी 'बिलिंग डिटेल्स' (क्रेडिट/डेबिट कार्ड) जोड़ी थी, तो फ्री पीरियड खत्म होने के बाद आपके अकाउंट से पैसे कट सकते हैं। भारी नुकसान से बचने के लिए समय रहते सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना न भूलें।

Perplexity की जगह अब क्या मिल रहा है?

एयरटेल ने एक दरवाजा बंद किया है तो दूसरा खोल भी दिया है। कंपनी अब अपने ग्राहकों को Adobe Express Premium का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।

बेनेफिट: इसकी कीमत लगभग ₹4,000 है।

किसे मिलेगा: यह ऑफर एयरटेल के लगभग सभी एक्टिव प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ उपलब्ध है। इसमें आपको AI इमेज जनरेशन और प्रीमियम डिजाइन टूल्स का एक्सेस मिलता है।