एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे

Zlyf7zrivrlq1z8ljjw4waen35gct5znb8ka6ewl

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है. अमरप्रीत सिंह 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे. वर्तमान में वह वायुसेना के उपप्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। वह वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी की जगह लेंगे.

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह अब भारतीय वायुसेना की कमान संभालेंगे। सरकार ने वीआर चौधरी की जगह अमरप्रीत सिंह को वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है. अमरप्रीत सिंह वर्तमान में वायु सेना के उप प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। अमरप्रीत सिंह 30 सितंबर को एयर चीफ मार्शल का पद संभालेंगे. वह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी का स्थान लेंगे जो अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद उसी दिन सेवानिवृत्त होंगे।

कौन हैं अमरप्रीत सिंह?

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था। उन्हें 1 फरवरी 2023 को वायु सेना के 47वें उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। एयर मार्शल ने वायुसेना में अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में की थी, जिसके बाद वह लगातार एक के बाद एक सफलता हासिल करते गए। अमरप्रीत सिंह को 21 दिसंबर 1984 को वायु सेना की लड़ाकू शाखा में नियुक्त किया गया था। उन्होंने पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ वायु कर्मचारी अधिकारी के रूप में कार्य किया, जिसके बाद उन्होंने मध्य वायु कमान की भी कमान संभाली।

 

कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं

एयर मार्शल ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं, मिग-27 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर के साथ-साथ एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग भी रहे हैं। वह राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) भी थे और उन्हें हल्के लड़ाकू विमान, तेजस के उड़ान परीक्षण का काम सौंपा गया था। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह ने नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज, वेलिंगटन से पढ़ाई की।

कौन सा पदक प्रदान किया गया?

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को अपने करियर के दौरान कई पदकों से सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 2019 में अति विशेष सेवा पदक से सम्मानित किया गया, इसके बाद वर्ष 2023 में परम विशेष सेवा पदक से सम्मानित किया गया।