एयर इंडिया की फ्लाइट 20 घंटे लेट, जानें वजह

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट 30 मई को दोपहर 3.20 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह फ्लाइट 31 मई को सुबह 11 बजे उड़ान भरेगी। इस वजह से फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें कई घंटों तक बिना एयर कंडीशनर के रहना पड़ा। गर्मी की वजह से कई यात्री बीमार भी पड़ गए।

 

यात्री करीब 8 घंटे तक बिना एसी के रहे

 

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को पहले फ्लाइट में चढ़ने दिया गया। इस दौरान फ्लाइट में एसी काम नहीं कर रहा था। इसलिए उन्हें कई घंटों तक बिना एसी के फ्लाइट में रखा गया। इसके बाद तकनीकी खराबी का हवाला देकर उन्हें उतार दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में यात्रियों को करीब 8 घंटे बिना एयर कंडीशनिंग के भीषण गर्मी में गुजारने पड़े।