भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

नई दिल्ली, 04 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

अरविंद सिंह लवली के साथ पांच अन्य कांग्रेस से आए नेताओं ने भी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा ने अरविंदर सिंह लवली के साथ सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद रहे।