12 महीने बाद सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशि वालों के धन में होगी वृद्धि, चमकेगी किस्मत
सूर्य गोचर 2025 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को है। उससे एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य की चाल बदलने वाली है। आपको बता दें कि सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिससे कुछ लोगों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही उन्हें पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियाँ कौन सी हैं।
धनु राशि
वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है । क्योंकि सूर्य आपकी राशि में ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। इसलिए आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आप नए स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं। साथ ही पैसों से जुड़ी पुरानी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा। इस समय निवेश करना लाभदायक रहेगा। करियर के क्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे पदोन्नति हो सकती है। साथ ही व्यापार में लाभ की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
कर्क राशि:
सूर्य का गोचर आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य आपकी गोचर कुंडली में शुभ और संपत्ति से संबंधित स्थान पर गोचर करेगा। इसलिए इस दौरान आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप कोई नया वाहन या कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप उन्नति करेंगे। व्यापार में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे और रुके हुए प्रोजेक्ट गति पकड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद समाप्त हो सकता है। माता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
तुला राशि
सूर्य देव का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि में आय और लाभ स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपके पेशेवर जीवन में स्थिरता और उन्नति होगी। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।