Mahashivratri 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका प्रभाव देश और दुनिया पर भी पड़ता है। अब महाशिवरात्रि पर 100 साल बाद शनि शश योग और मालव्य राजयोग बनाने जा रहा है, जिससे यह दिन बेहद खास बन जाएगा। दरअसल शुक्र अपनी उच्च राशि में गोचर कर मालव्य राजयोग बनाने जा रहा है।
इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं 100 साल बाद महाशिवरात्रि पर बनने जा रहे इस संयोग से किन राशियों को लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि बहुत शुभ साबित होगी। भगवान शिव की विशेष कृपा से इनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे और इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। मिथुन राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी और कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
मकर
महाशिवरात्रि पर बनने जा रहा यह शुभ संयोग मकर राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। इनके लिए शुभ समय की शुरुआत होगी, ये नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे और तरक्की हासिल करेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि लाभकारी साबित होगी। उनकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है और इसके साथ ही मान-सम्मान और पदोन्नति मिलने की भी संभावना है।