वास्तु के अनुसार उपहार में ये 3 चीजें देना है बेहद शुभ, जीवनभर मिलेगी खुशियां!

अगर आप किसी को कुछ गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो आज के आधुनिक युग में वास्तु से जुड़ी ये तीन खास चीजें किसी को गिफ्ट करना बेहद शुभ माना जाता है।

वास्तु के अनुसार अगर आप किसी को देना चाहते हैं तो भगवान गणेश की पीतल की मूर्ति दे सकते हैं। घर के प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति रखना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

वास्तु में क्रिस्टल को बहुत ही शानदार माना जाता है। अगर आप किसी को उपहार देना चाहते हैं तो क्रिस्टल कमल का फूल दे सकते हैं। इसे आप अपने लिविंग रूम में रख सकते हैं. इसे ईशान कोण में रखें। यह अपनी सकारात्मक ऊर्जा से घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाता है। आपका मन भी स्थिर रहता है.

उय

आप वास्तु यंत्र भी किसी को उपहार में दे सकते हैं। इसे आप लिविंग रूम में भी रख सकते हैं. वास्तु यंत्र आपके घर के वास्तु दोषों को दूर करता है। साथ ही इसे घर में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।

आप वास्तु यंत्र को उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लटका सकते हैं। इस तरह आप हर काम में सफलता हासिल कर सकते हैं।