एसीबी के डीजी, डीआईजी और एसपी ने किया रक्तदान

रांची, 15 मार्च (हि.स.)। रांची के भ्रष्टाचार निगरानी ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय में शुक्रवार को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में डीजी अनुराग गुप्ता, डीआईजी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, एसपी अंजनी कुमार झा सहित कुल 26 पदाधिकारी और पुलिसकर्मीयो ने रक्तदान किया।

यह रक्तदान सदर अस्पताल के तत्वाधान में थैलेसीमिया और एनीमिया से ग्रसित लोगों को सहायता के लिए किया गया।