अस्पताल सफलतापूर्वक हुई अभिषेक बनर्जी की सर्जरी

कोलकाता, 16 जून (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी रविवार सुबह पेट की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती हुए जहां उनके पेट में एक माइनर सर्जरी की गई।

सूत्रों के अनुसार, उन्हें डॉक्टर आदिश बसु की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने रविवार दोपहर एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा, “लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की सर्जरी हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।” अस्पताल ने सांसद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हालांकि, अस्पताल या अभिषेक की टीम ने उनकी सर्जरी के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी इस बारे में भी मेडिकल बुलेटिन में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह उन्हें इएम बाइपास के पास स्थित एक गैरसरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अभिषेक के टेस्ट शुरू किए गए हैं। इसके लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था।