बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित मंत्री मॉल में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली

Dead Body 1731485833852 17377027

कर्नाटक के कालकेरे झील में शुक्रवार को 28 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बेंगलुरु ईस्ट के डीसीपी डी देवराज ने बताया कि मृतिका की पहचान घर में काम करने वाली नौकरानी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से यह प्रतीत होता है कि महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और मृतिका के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की जानकारी प्राप्त की जाएगी।

वहीं, बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित मंत्री मॉल में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय टीसी मंजूनाथ के रूप में हुई है, जो उल्लाल उपनगर का निवासी था। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे हुई जब मंजूनाथ अचानक रेलिंग पर चढ़कर दूसरी मंजिल से कूद गए। मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मंजूनाथ भारी कर्ज में डूबे हुए थे और उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान घाटे में चल रही थी। कर्ज चुकाने में असमर्थता को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है।