महाकुंभ इस समय प्रयागराज में चल रहा है। इस बीच शुक्रवार रात प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बोलेरो कार और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के शिकार लोग छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के निवासी थे। बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए आ रहे थे। दुर्घटना में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी घायल हो गए। जो संगम स्नान कर वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के निवासी हैं।
हादसे की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बस्ती में एक गंभीर सड़क दुर्घटना भी घटित हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि सभी मृतक पुरुष हैं। सभी की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
बस्ती के पेकवलिया थाना क्षेत्र के गौर बभनान मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।