समस्याओं को लेकर यमुनानगर से किसानों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला

यमुनागर, 6 जुलाई (हि.स.)। यमुनानगर से किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने किसान नेता हरपाल सिंह सुढेल की अध्यक्षता में किसान की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ आवास पर मुलाकात की। इस मौके पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज भी शामिल रहे।

शनिवार को किसान नेता हरपाल सिंह सुढेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि एनएच 344 बाईपास के लगने वाले 28 गांव के किसानों को आज तक भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 2018 से आर्बिट्रेशन का फैसला आया हुआ है परंतु नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने आज तक किसानों की जमीन का भुगतान नहीं किया है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष है। वहीं दूसरी ओर किसानों के खेतों में जबरदस्ती बड़े-बड़े बिजली के टावर लगाए जा रहे हैं। इस विषय को लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की और टावर की समस्या को नयी पॉलिसी बनाने की मांग की। वहीं किसानों ने दादूपुर नलवी नहर चालू कराने के लिए भी अनुरोध किया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा की जो भी समस्याएं आप किसानों की लेकर आए हैं उसे पर हम जल्द गौर करके जल्द निर्णय लेंगे।