घर में मोर की मूर्ति रखने के वास्तु टिप्स: दिशा, धातु और फायदे

 

घर में मोर की मूर्ति रखने के वास्तु टिप्स: दिशा, धातु और फायदे
घर में मोर की मूर्ति रखने के वास्तु टिप्स: दिशा, धातु और फायदे

घर की सजावट और वास्तु शास्त्र का गहरा संबंध होता है। हर वस्तु और उसे रखने की दिशा का अपना एक विशेष महत्व होता है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के साथ-साथ सुख और समृद्धि को भी प्रभावित करता है। ऐसा ही एक शुभ प्रतीक है मोर की मूर्ति। मोर भारतीय संस्कृति में शुभता, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से न केवल सुंदरता बढ़ती है, बल्कि ऊर्जा का संतुलन भी बेहतर होता है।

मोर की मूर्ति का महत्व

भारतीय परंपरा में मोर को पवित्र और शुभ पक्षी माना गया है। हिंदू धर्म में यह भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की सवारी के रूप में प्रतिष्ठित है। मोर को ज्ञान, शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में मोर की मूर्ति को घर में रखने से समृद्धि, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह की मान्यता है।

किस धातु की होनी चाहिए मोर की मूर्ति?

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में चांदी से बनी मोर की मूर्ति रखना सबसे शुभ माना गया है। चांदी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और घर के वातावरण को शुद्ध बनाए रखती है। अगर चांदी की मूर्ति संभव न हो, तो एल्युमिनियम, पित्तल या स्टेनलेस स्टील से बनी मोर की मूर्तियां भी एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। हालांकि, उनका प्रभाव थोड़ा कम होता है, लेकिन वे भी शुभ मानी जाती हैं।

मोर की मूर्ति रखने की दिशा

मोर की मूर्ति रखने के लिए सही दिशा चुनना बहुत जरूरी है:

  • उत्तर-पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक होती है।
  • दक्षिण-पूर्व दिशा भी एक अच्छा विकल्प है, जिसे धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है।

मूर्ति को इस तरह रखें कि वह नाचते हुए या गतिशील अवस्था में हो। यह रूप जीवन में उत्साह और प्रगति का प्रतीक होता है।

मोर की मूर्ति रखने के लाभ

1. सकारात्मक ऊर्जा का संचार:
मोर की मूर्ति घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मक वातावरण बनाती है।

2. सुख और समृद्धि में वृद्धि:
चांदी या शुभ धातु से बनी मोर की मूर्ति से धन, सुख और स्थिरता बढ़ती है।

3. रिश्तों में सुधार:
यदि पति-पत्नी अपने बेडरूम में मोर की जोड़ी रखते हैं, तो इससे दांपत्य जीवन में प्रेम, समझदारी और शांति बनी रहती है।

4. वास्तु दोषों का समाधान:
घर में यदि कोई वास्तु दोष है, तो मोर की मूर्ति रखने से उसका असर कम हो सकता है।

5. विवाह संबंधी बाधाएं दूर:
अगर किसी की शादी में रुकावटें आ रही हों, तो मोर की मूर्ति रखने से इस तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

राम नवमी: प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं, अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़