नारियल तेल में ये 1 चीज मिलाने से चमक उठेंगे लकड़ी के दरवाजे, ध्यान रखें ये कमाल की ट्रिक

B665a3936273eaf12fd6fe385eff0ba1

लकड़ी के दरवाजों को पानी और साबुन से साफ करना मुश्किल होता है। ऐसे में लकड़ी के दरवाजों को चमकाने के लिए आप नारियल के तेल की मदद भी ले सकते हैं। आइए यहां जानते हैं कि नारियल के तेल से किस तरह दरवाजों को चमकाया जा सकता है।

घर की सफाई करते समय लकड़ी के दरवाज़ों को सबसे ज़्यादा नज़रअंदाज़ किया जाता है। क्योंकि, लकड़ी के दरवाज़ों को पानी और साबुन से साफ़ करना मुश्किल होता है। ऐसे में लोग कुछ समय के अंतराल पर लकड़ी के दरवाज़ों पर महंगी पॉलिश करवा लेते हैं। यह तरीका आपके दरवाज़ों को नया जैसा तो दिखाता है लेकिन जेब पर बहुत भारी पड़ता है। इसके साथ ही सवाल यह भी उठता है कि अगर महंगी पॉलिश न की जाए तो लकड़ी के दरवाज़ों की सफ़ाई कैसे हो सकती है।

अगर आप भी छुट्टी के दिन लकड़ी के दरवाजों की सफाई करने की सोच रहे हैं, तो यहां हम एक ऐसी तरकीब लेकर आए हैं जो आपकी मदद कर सकती है। जी हां, आप नारियल के तेल में एक चीज मिलाकर लकड़ी के दरवाजों को चमका सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं कि नारियल के तेल के साथ कौन सी चीज आसानी से लकड़ी के दरवाजों को चमका सकती है।

नारियल तेल से चमकाएं लकड़ी के दरवाजे

नारियल का तेल लकड़ी के दरवाजों को चमकाने में आपकी मदद कर सकता है। तेल में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो किसी भी चीज को चमका सकते हैं। वहीं, अगर आप अपने लकड़ी के दरवाजों की चमक को लंबे समय तक बरकरार रखना चाहते हैं तो नारियल तेल के साथ सिरका और विक्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें 4 से 5 चम्मच नारियल का तेल डालें। अब नारियल तेल के साथ 2 से 3 चम्मच विक्स और उतनी ही मात्रा में सिरका लें। अब सभी चीजों को मिला लें और एक सूती कपड़े की मदद से दरवाजों को साफ कर लें।

याद रखें कि इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से पहले दरवाज़ों को पहले सूखे कपड़े से और फिर हल्के गीले कपड़े से पोंछ लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप धूल भरे दरवाज़े पर नारियल तेल का इस्तेमाल करेंगे तो वह साफ़ होने की बजाय और भी गंदा हो सकता है।

नारियल तेल के साथ इन चीजों को मिलाकर आप भी चमका सकते हैं दरवाजे

नारियल तेल और नींबू

नारियल तेल और नींबू का मिश्रण भी लकड़ी के दरवाज़ों को चमकाने में मदद कर सकता है। नींबू में ऐसे तत्व होते हैं जो गंदगी को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं नारियल तेल अपने चिकने गुणों की मदद से लकड़ी के दरवाज़ों में चमक ला सकता है।

नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली

नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली भी लकड़ी के दरवाज़ों की सफ़ाई में मदद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच पेट्रोलियम जेली डालें। अब पेट्रोलियम जेली में 3 से 4 चम्मच नारियल तेल डालें और इसे अच्छे से मिलाएँ। अब इस मिश्रण को एक सूती कपड़े की मदद से दरवाज़े पर लगाएँ।

नारियल तेल और बेकिंग पाउडर

बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल सफाई के लिए कई तरह से किया जाता है। ऐसे में अगर आप नारियल तेल और बेकिंग पाउडर को मिलाकर लकड़ी के दरवाजों पर लगाते हैं तो यह सफाई के साथ-साथ चमक लाने में भी मदद कर सकता है।

नारियल तेल और डिश साबुन

नारियल तेल और डिश सोप का मिश्रण भी लकड़ी के दरवाज़ों की सफ़ाई में मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में नारियल तेल और डिश सोप को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे एक सूती कपड़े से दरवाज़े पर लगा लें। इस मिश्रण को 10 से 15 मिनट तक दरवाज़े पर लगा रहने दें और फिर दूसरे सूती कपड़े से दरवाज़े को साफ़ कर लें।