बिहार में कांग्रेस की ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ यात्रा शुरू, चुनाव से पहले युवाओं को साधने की तैयारी

Naukri do palayan roko yatra 174

बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने खुद को सक्रिय करने के लिए ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा रविवार दोपहर 12 बजे पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू होगी। कांग्रेस और उसकी छात्र इकाई NSUI के नेतृत्व में होने वाली यह यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी और पटना में समाप्त होगी।

कांग्रेस का दावा है कि बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण बड़ी संख्या में बिहार के युवा और श्रमिक मजबूरी में पलायन कर रहे हैं। पार्टी इस यात्रा के जरिए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए युवाओं को अपने पक्ष में लाने की रणनीति बना रही है।

पीएम मोदी के साथ पॉडकास्ट में जानें फ्रीडमैन के 45 घंटे के उपवास के पीछे की चौंकाने वाली वजह

कांग्रेस की 24 दिन की यात्रा, कन्हैया कुमार संभाल सकते हैं कमान

बिहार में कांग्रेस इस यात्रा को 24 दिनों तक चलाने की योजना बना रही है।

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार कर सकते हैं।
  • यात्रा के दौरान युवाओं, बेरोजगारों, छात्रों और श्रमिकों से संवाद किया जाएगा।
  • कांग्रेस इस अभियान के जरिए बिहार में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

बता दें कि नौकरी और पलायन का मुद्दा पहले से ही राजद नेता तेजस्वी यादव जोर-शोर से उठाते रहे हैं। अब कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

राहुल गांधी के हालिया बिहार दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश

बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दल एक्टिव हो चुके हैं और कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती।

  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाल ही में दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं।
  • हालांकि, वे सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे, लेकिन उनके दौरे से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा है।

बिहार कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश

14 फरवरी 2025 को कांग्रेस ने कृष्णा अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया।

  • युवा और तेज-तर्रार कहे जाने वाले कृष्णा अल्लावरू ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस इस बार चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी।
  • पार्टी युवाओं के मुद्दों जैसे बेरोजगारी और शिक्षा को अपने प्रचार अभियान का केंद्र बना रही है।
  • कांग्रेस इस यात्रा के जरिए युवाओं को आकर्षित करने के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की भी कोशिश कर रही है।

क्या कांग्रेस को मिलेगा फायदा?

बिहार में कांग्रेस की स्थिति पिछले कुछ चुनावों में कमजोर रही है, लेकिन अब पार्टी ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ यात्रा के जरिए अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

  • क्या यह यात्रा कांग्रेस को चुनावी फायदा दिला पाएगी?
  • क्या कांग्रेस बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर जनता का समर्थन जुटा पाएगी?