मौसम अपडेट: उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश, होली पर बदलेगा मौसम

Rjgieu8hxcinxg0lhgfry1eiq60pxggutqjpoztk

पिछले दो दिनों से यानि 10 मार्च से पश्चिमी हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश देखने को मिल रही है। इसका असर 16 मार्च तक रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव केवल पहाड़ी क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक भी पहुंचेगा। बारिश का यह सिलसिला होली पर भी देखने को मिल रहा है।

 

स्काईमेट के अनुसार 12 मार्च को पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

स्काईमेट के अनुसार 12 मार्च को पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 13 और 14 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, इस दौरान दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी में भी बारिश

इस बार पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। 14 और 15 मार्च को उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश भी हो सकती है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में हल्की बारिश

होली की पूर्व संध्या पर पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में 13 और 14 मार्च को केरल में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

आज का मौसम

आज के मौसम की बात करें तो 12 मार्च को अधिकांश इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में कुछ नरमी बनी रहेगी। दिल्ली में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आने वाले दिनों में भी तापमान ऐसा ही रहेगा। हालांकि हल्की बारिश के कारण मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। इसके अलावा आज सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।