होली मौज-मस्ती, खुशियों और रंगों का त्योहार है, और यह साल का वह समय है जब हर कोई रंगों में सराबोर होकर जश्न मनाता है। अगर आपके घर में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है या आप अपने न्यूबॉर्न बेबी के लिए एक खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं, तो क्यों न इस बार होली और रंगों से प्रेरित एक प्यारा सा नाम रखा जाए?
हम आपके लिए ऐसे खूबसूरत और यूनिक बेबी नेम्स की लिस्ट लाए हैं, जिनका संबंध किसी न किसी रंग से जुड़ा हुआ है। इनमें से कोई भी नाम चुनकर आप अपने बच्चे के जीवन में खुशियों और सकारात्मकता के रंग भर सकते हैं।
रंगों से जुड़े बेबी बॉय और बेबी गर्ल नेम्स
1. धवल (Dhaval) – उज्ज्वल सफेद रंग
अगर आप सफेद रंग से जुड़े किसी प्यारे और क्लासिक नाम की तलाश में हैं, तो धवल बेहतरीन विकल्प है।
अर्थ: उज्ज्वल, चमकदार, सफेद रंग
किसके लिए उपयुक्त: बेबी बॉय
2. चैरी (Cherry) – लाल रंग का मीठा फल
अगर लाल रंग आपका फेवरेट है और आप अपनी बेटी के लिए एक प्यारा और मीठा नाम चाहते हैं, तो चैरी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
अर्थ: लाल रंग का मीठा फल
किसके लिए उपयुक्त: बेबी गर्ल (निकनेम के लिए भी परफेक्ट)
मार्च मासिक राशिफल 2025: जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि इस महीने?
3. हुमेर (Humer) – लाल रंग
अगर आप बेटे या बेटी दोनों के लिए एक यूनिसेक्स नाम चाहते हैं, तो हुमेर एक खूबसूरत विकल्प है।
अर्थ: लाल रंग
किसके लिए उपयुक्त: बेबी बॉय/गर्ल (यूनिसेक्स नाम)
4. माणिक्य (Manikya) – लाल रंग का अनमोल रत्न
अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई ट्रेडिशनल और यूनिक नाम खोज रहे हैं, तो माणिक्य एक शानदार विकल्प हो सकता है।
अर्थ: माणिक (रूबी) रत्न, लाल रंग
किसके लिए उपयुक्त: बेबी गर्ल
5. कैरव (Kairav) – सफेद कमल का फूल
अगर आप अपने बेटे के लिए एक अनोखा और सुंदर नाम चाहते हैं, तो कैरव बिल्कुल परफेक्ट है।
अर्थ: सफेद कमल का फूल
किसके लिए उपयुक्त: बेबी बॉय