गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार: क्या 37 साल पुरानी शादी का अंत करीब है?

Govinda Divorce 1740457183822 17

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार की खबरें लंबे समय से चर्चा में थीं। अब ताजा अपडेट के मुताबिक, दोनों का तलाक फाइनल स्टेज में पहुंच चुका है। 37 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला कपल ने आपसी सहमति से लिया है। हालांकि, अभी तक इस पर दोनों में से किसी की भी ओफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।

अलग रहने की वजह बनीं तीसरी महिला?

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गोविंदा और सुनीता के अलग होने के पीछे एक 30 वर्षीय मराठी एक्ट्रेस हो सकती हैं। हालांकि, गोविंदा या सुनीता ने इस अफवाह पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

सुनीता ने हाल ही में दिए कुछ इंटरव्यू में संकेत दिए थे कि गोविंदा उनके साथ नहीं रहते। उन्होंने मजाक में यह भी कहा था कि उनका अफेयर चल रहा है। इससे उनके रिश्ते में तनाव की खबरों को और बल मिला है।

भ्रष्टाचार पर सख्त रुख: मुख्यमंत्री फडणवीस ने साफ किया अपना फैसला

रेडिट पर भी छिड़ी चर्चा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है। एक यूजर ने लिखा,

“सुनीता कई इंटरव्यू में इशारा कर चुकी हैं कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है। वह उनके सामने वाले बंगले में रहते हैं क्योंकि उनका शेड्यूल मैच नहीं करता।”

दूसरे यूजर ने लिखा,

“अब समझ में आया कि गोविंदा को गोली क्यों मारी गई थी। शायद सुनीता ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया था!”

क्या गोविंदा और सुनीता का रिश्ता अब खत्म होने की कगार पर है?

सुनीता अपनी बेबाक शैली के लिए जानी जाती हैं। जब गोविंदा को गोली लगने की घटना सामने आई थी, तब भी यह खबर आई थी कि वह सुनीता के साथ नहीं रहते। अब दोनों के तलाक की खबरें और ज्यादा तूल पकड़ रही हैं।

18 साल की उम्र में की थी शादी

गोविंदा और सुनीता ने 11 मार्च 1987 को शादी की थी। शादी के समय गोविंदा 24 साल और सुनीता 18 साल की थीं। दोनों के दो बच्चे हैं—यशवर्धन और टीना। मौजूदा समय में सुनीता अपने बच्चों के साथ रहती हैं, जबकि गोविंदा उनसे अलग रह रहे हैं।

आगे क्या होगा?

फिलहाल, गोविंदा और सुनीता ने तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जिस तरह की चर्चाएं चल रही हैं, उससे लगता है कि जल्द ही इस पर कोई बड़ी अपडेट सामने आ सकती है। 37 साल बाद इस रिश्ते का टूटना फैंस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।