धनतेरस 2024: धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदना शुभ, यहां देखें पूरी लिस्ट

F1873103f6680dd0fd60bdcb4e4691d0

धनतेरस 2024:  धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है, इस दिन कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर खरीदकर घर लाया जाए तो आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

वर्ष 2024 में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि को लक्ष्मी जी का भाई कहा जाता है। उन्हें पीली धातु अधिक प्रिय है। इसलिए इस दिन सोना खरीदा जाता है।

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ है?

  •  धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है  ।
  •  धनतेरस के त्यौहार पर झाड़ू खरीदना शुभ होता है  ।
  •  इस दिन नमक खरीदना शुभ होता है  ।
  •  इस दिन घर में 5 पान के पत्ते लाना शुभ माना जाता है । पान के पत्ते देवी लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं।
  • धनतेरस पर धनिया खरीदना शुभ माना जाता है  । धनिया समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे धनतेरस पर जरूर खरीदें।
  •  धनतेरस के दिन घर में लक्ष्मी चरण लाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन घर में लक्ष्मी चरण लाना देवी लक्ष्मी का आह्वान माना जाता है और इस दिन देवी लक्ष्मी के चरणों को घर में लाना उन्हें अपने घर आमंत्रित करने के समान है।
  • इस दिन आप दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीद सकते हैं  । धनतेरस को मूर्ति खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ होता है।

धनतेरस के दिन ये सभी चीजें अपने घर जरूर लाएं। इन सभी चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।