वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे गरीब

70a3bb394e9c6bf8555817db35450535

आज हम आपको घर की उत्तर दिशा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। घर की उत्तर दिशा कुबेर देव की दिशा मानी जाती है। कुबेर धन के देवता हैं। इसलिए इस दिशा को धन से संबंधित माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा साफ-सुथरी होनी चाहिए।

अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो आपको धन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दिशा को बुध का स्थान भी माना जाता है। यह ग्रह बुद्धि और व्यापार में समृद्धि प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। इसलिए उत्तर दिशा को साफ रखना चाहिए।

इस कारण उत्तर दिशा में कूड़ा-कचरा जमा करने से आप धन से वंचित रह सकते हैं। साथ ही आपको बौद्धिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। उत्तर दिशा को साफ-सुथरा रखकर आप इन समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं।