वोकल फोर लोकल के तहत स्वयं सहायता समूह को निःशुल्क स्टॉल्स उपलब्ध करवाएगा निगम

1157b92c2fbb8abd28d13524cbdea885

जयपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। नगर निगम ग्रेटर द्वारा दीपोत्सव पर्व को ध्यान में रखकर वोकल फोर लोकल के तहत स्वयं सहायता समूह एवं ऐसे वेन्डर्स जो लोकल उत्पाद बनाते है उन्हें अवसर देते हुए 28, 29, 30 अक्टूबर को टोंक रोड स्थित नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय परिसर में निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध करवायी जाएगी।

आयुक्त रुकमणि रियाड़ ने बताया कि वोकल फोर लोकल के तहत यह स्टॉल स्वयं सहायता समूह या लोकल उत्पाद बनाने वाले वेन्डर्स को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलायें आत्मनिर्भर बन सकेगी। ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर स्टॉल्स उपलब्ध करवाई जायेगी। स्टॉल्स के लिए जिला परियोजना अधिकारी राजेश मीणा मोबाइल नंबर 9785786363 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय के कमरा नंबर एसई-201 पर सम्पर्क किया जा सकता है।