कचरा निस्तारण कर ग्लोबल वार्मिंग के साथ फैमिली वार्मिंग से बचें: गोपाल मोहन उपाध्याय

E2b6c9bf7051bf5e50424cfb272da2dc

झांसी, 22 अक्टूबर (हि.स.)। लोकभारती के तत्वावधान में वानस्पतिक कचरा निस्तारण अभियान को लेकर दीनदयाल सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लोक भारती अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गोपाल मोहन उपाध्याय रहे। कार्यक्रम के संयोजक व मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्याम बिहारी गुप्ता रहे।

मुख्य वक्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए वानस्पतिक कचरे का निस्तारण कर ग्लोबल वार्मिंग के साथ परिवार बचाने का आह्वान किया।

गोपाल मोहन उपाध्याय ने कहा कि मेरी झांसी उत्तम झांसी अभियान शुरू होगा। किसी जंजीर को पकड़ने के लिए एक छोर पकड़ा जाता है। प्रधानमंत्री का अभियान स्वच्छ भारत। एम्बेसडर बनाए गए। आज स्वच्छता स्टेटस सिंबल बन गया है। परिवर्तन की प्रक्रिया पूरे देश में चल रही है। कचरा निस्तारण में दो प्रकार का कचरा। वानस्पतिक कचरा ही बदबू फैलाता है। लखनऊ में एक हजार परिवारों पर प्रयोग चल रहा है।

गीला कचरा – पात्र में वानस्पतिक खाद का एक ढक्कन, एक कप पानी में मिलाकर कचरे पर छिड़कें। ढक्कन टाइट बंद करें। 7 दिन बाद खाद बोतल में टपकने लगेगा। उसमें 20 गुना पानी मिलाकर छिड़काव करें। सूखे कचरे को सुखा कर प्रयोग करें। इसके प्रयोग से घर पर प्राकृतिक सब्जियां पैदा करते हुए ग्लोबल वार्मिंग के साथ फैमिली वार्मिंग से भी बच सकते हैं। इंदौर से बेहतर झांसी को स्वच्छ बनाना है। हर वार्ड में कचरा निस्तारण डिब्बा रखवाना है। उन्होंने महानगर के 60 वार्ड के लोगों से स्वयं कचरा निस्तारण के इस तरीके को उपयोग करने व वानस्पतिक खाद बनाने की अपील की।

मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि कचरे से कंचन को सुना था। कचरे से स्वास्थ्य, समृद्धि, स्वच्छता, भी आएगी। 1/3 महिलाएं कार्यक्रम की सफलता की ओर। महानगर में 1.5 लाख परिवार, 60 वार्ड,अनुभव बताया कि ये कचरा बड़े काम की चीज है। फैमिली फार्मर बनाओ,बीमारियां दूर भगाओ। मेरा गांव मेरा तीर्थ।ललिता शास्त्री जी ने किचिन गार्डन एसोसिएशन बनाया। जो पारिवारिक है वह तीन पीढ़ियों की चिंता करता है। संत 7 पीढ़ियों की चिंता करते हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी संत है। चलें गांव,गाय,खेत व प्रकृति की ओर। लोकभारती का आभार जो लखनऊ के बाद झांसी को चुना।

इससे पूर्व आचार्य अविनाश ने कार्यक्रम की भूमिका बताते हुए कहा कि 5 जून को लगाने वाला पौधा जीवित नहीं रहेगा। लोक भारती कार्य नदी स्वछता,जल स्रोतों का संरक्षण, तालाब, बाबड़ी का सरंक्षण, गौ संवर्धन पर भी कार्य हुआ है। लोक कल्याणकारी कार्य लोक भारती अपने हाथ में लेती है। और उन्हें पूरा करती है। कचरा निस्तारण उनमें से एक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. रविकांत दुबे ने की। इस मौके पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत,उप सभापति प्रियंका साहू,कुंजबिहारी गुप्ता,कार्यक्रम सह संयोजक मयंक श्रीवास्तव व कामेश अहिरवार,अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, रजनी गुप्ता,सविता पचौरी,शाहिमा खान,सचेन्द्र गुप्ता,रितिक,तनुजा राय, करुणा राय, सुनीता शिवहरे, वंदना जायसवाल, नेहा राय,अनुपम गुप्ता, सुधा गुप्ता, भावना अग्रवाल, शिखा सिंह चौहान, प्रतिभा, प्रतिमा,अभिषेक तिवारी,आशीष रिछारिया,श्याम बुधौलिया,लाखन सिंह,मुकेश बुधौलिया,पवन सरावगी,चेतन ओझा, डॉ. डीके अग्रवाल आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे।