मुख्यमंत्री के सामने नेता प्रतिपक्ष के साथ अभद्र व्यवहार, आम आदमी पार्टी की आराजकता का प्रमाण: वीरेन्द्र सचदेवा

E57167c19ed4b7c62a6527f85687cfab

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (हि.स.)। अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा पिछले साल अक्टूबर में बर्खास्त किये गये बस मार्शलों ने शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ मुलाकात की। दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुकेश पाल सिंह, सलमान, चंद्रशेखर, अनुज श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, कमलेश, अनिता मेहरा शामिल रहे।

मुलाकात के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि गत 15 माह से समय समय पर बस मार्शलों के मुद्दे पर समर्थन देते आ रहे हैं। इस संदर्भ में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा लगातार कहती रही है कि अरविंद केजरीवाल ने पहले प्रक्रिया पालन किये बिना बस मार्शलों को रखा फिर जांच से बचने के लिए बर्खास्त किया और आज उपराज्यपाल से मिलने के बाद बस मार्शलों को सच्चाई समझ आ गई है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जिस तरह का अभद्र व्यवहार आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं भाजपा विधायकों के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ वह उनकी पार्टी की आराजकता का प्रमाण है।

सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने साल भर बस मार्शलों के जीवन से खिलवाड़ किया और आज जब लगा की भाजपा ने उनकी पोल खोल दी है तो आनन फानन में केबिनेट नोट पास किया, केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना बतायें की यह काम गत अक्टूबर 2023 मे ही क्यों नही किया था?