पूर्णा मझिगांवा गोलीकांड में फायरिंग करने वाला गया जेल, दोनों पक्ष से 28 पर एफआईआर

C1f7b1ecd80c7931e679323cafd67f2f

पलामू, 5 अक्टूबर (हि.स.)।जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्णा मझिगांवा गोलीकांड में फायरिंग करने वाले आशुतोष कुमार पिता कृष्णा प्रसाद को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया, जबकि दोनों पक्ष की ओर से 28 के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष से 17 औऱ दूसरे से 11 पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

बताते चले कि 4 अक्टूबर की सुबह 8 बजे जमीन विवाद को लेकर पूर्णा मझिगांवा में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस क्रम में आशुतोष कुमार के द्वारा लाइसेंसी राइफल डीबीबीएल गन से कई राउंड फायरिंग की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार 15 राउंड गोली चलायी गयी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को जप्त करते हुए आरोपी को पकड़ा था और मौके से तीन खोखा बरामद किया था।

विवाद के दौरान गोली चलने से तीन लोग चाचा सूर्यदेव प्रसाद और भतीजे सुरेंद्र चौरसिया एवं अखिलेश प्रसाद जख्मी हुए थे सभी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एमआरएमसीाच में मामले की जानकारी लेने एवं घायलों की स्थिति जानने के लिए पहुंचे थे।