School Holidays: स्कूली छात्रों को बड़ी राहत! इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, छुट्टी का ऐलान

School Holidays 2 696x406.jpg

School Holiday 2024: विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। तमिलनाडु स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियां 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी हैं, अब स्कूल 7 अक्टूबर को खुलेंगे। इससे पहले तिमाही परीक्षाओं के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पांच दिन की छुट्टी घोषित की थी, लेकिन शिक्षक संगठनों के अनुरोध पर विभाग ने सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी स्कूलों सहित सभी स्कूलों को 6 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है और अब 7 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे।

इसके अलावा सितंबर की तरह ही अक्टूबर महीने में भी खूब छुट्टियां पड़ने वाली हैं। अक्टूबर महीने में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली तथा साप्ताहिक अवकाश के कारण स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान करीब 15 दिन तक बंद रहेंगे, ऐसे में छात्रों की खूब मौज-मस्ती होने वाली है।

अक्टूबर में स्कूल कब बंद रहेंगे?

छत्तीसगढ़: राज्य में 7 से 13 अक्टूबर 2024 तक नवरात्रि और दशहरा की छुट्टी घोषित की गई है, यानी दूसरे शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 6 दिन स्कूल बंद रहेंगे। 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज के कारण सभी स्कूल बंद रहेंगे।

बिहार: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 6 अक्टूबर को रविवार, 10 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी, 11 अक्टूबर को दुर्गा नवमी, 12 अक्टूबर को विजयादशमी, 13 अक्टूबर को रविवार, 20 अक्टूबर को रविवार, 27 अक्टूबर को रविवार और 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी के कारण स्कूल बंद रहेंगे।

तेलंगाना: सरकार ने 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक स्कूलों में दशहरा और बधुकम्मा की छुट्टियों की घोषणा की है। 15 अक्टूबर को कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। निजी स्कूलों ने घोषणा की है कि वे 1 अक्टूबर से छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। अगली लंबी छुट्टियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते में क्रिसमस और जनवरी में संक्रांति के लिए निर्धारित हैं।

झारखंड: सरकारी स्कूल 9 अक्टूबर को दुर्गा पूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दिवाली और 6 नवंबर को छठ के लिए बंद रहेंगे। आंध्र प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य भर के स्कूलों में 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक छुट्टियां घोषित की हैं।

कर्नाटक लोक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के लिए दशहरा की छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसमें 3 से 20 अक्टूबर तक छुट्टियां निर्धारित की गई हैं, जिससे छात्रों को कुल 17 दिन की छुट्टी मिलेगी।