पूरे पश्चिम बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला और बिगड़ेंगे हालात

Dfc9e23968afa20c2d21ca5644fd339d

कोलकाता, 28 सितंबर (हि.स.) । कोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग में शनिवार को बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।

कोलकाता में आर्द्रता की स्थिति भी उच्च रही, जहां अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी रही। वहीं, पिछले 24 घंटों में सुबह 6:30 बजे तक 1.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हावड़ा में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

दक्षिण 24 परगना जिले में गरज के साथ हल्की बौछारों की संभावना है। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

उत्तर 24 परगना में हल्की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

नदिया जिले में भी हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में यह 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मेदिनीपुर में बारिश के साथ तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिमपोंग के इलाके में ठंडक बनी रहेगी। दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश के आसार भी बने हुए हैं।

पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।