आईजी ने दिया छिनतई की घटनाओं पर हर हाल में लगाम लगाने का निर्देश

Ed0f38c6ab6aa0915afae1819253157b

रांची , 25 सितंबर (हि.स.)। रांची में छिनतई की बढ़ती वारदातों को लेकर आईजी अखिलेश झा ने बुधवार को रांची डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी सहित शहर के सभी थानेदारों के साथ समीक्षा बैठक की।

आईजी अखिलेश झा ने छिनतई पर लगाम लगाने को लेकर बनायी गई एसओपी के तहत सभी थानेदारों को काम करने का निर्देश दिया है, ताकि छिनतई की वारदातों पर विराम लग सके। आईजी ने छिनतई की घटनाओं पर हर हाल में लगाम लगाने का निर्देश दिया है। समीक्षा के दौरान आईजी ने थाना वार यह जाना कि किस थाना क्षेत्र में कितनी छिनतई की वारदातें हुई हैं, कितने कांडों में गिरफ्तारी हुई है, कितने छिनतई करने वाले अपराधियों को चिन्हित किया गया जो लगातार घटनाओं में शामिल रहे हैं।

आईजी ने बताया कि वर्तमान समय में झारखंड में वीआईपी मूवमेंट्स की वजह से जवानों की भारी कमी है। हालांकि सभी पुलिस पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह हर हाल में एसओपी का पालन करते हुए छिनतई की घटना पर लगाम लगाएं।