आज का राशिफल 28 सितंबर 2024, सभी राशियों का आज का करियर, प्रेम और पारिवारिक भविष्यफल जानें कैसा रहेगा आपका दिन

28 September 2024 Rashifal

शनिवार 28 सितंबर 2024 का राशिफल (Horoscope for Saturday, September 28, 2024) – आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपने करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन के बारे में भविष्यफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। आइए जानते हैं आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को बेहतर।

Aries Horoscope 28 September 2024

मेष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। भावनात्मक तौर पर आप इस बात को लेकर अनिश्चित और बेचैन रहेंगे कि आप क्या चाहते हैं। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

Taurus Horoscope 28 September 2024

वृषभ/ वृष राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई महसूस कर रहे हैं। अगर आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो कोई संदेह नहीं कि आप कारोबार में परेशानियों पर काबू पा लें। भाई-बहनों का सहयोग व मार्गदर्शन पारिवारिक बिजनस में विस्तार लाएगा। परिवार व रिश्तेदारी में में आपकी नई पहचान बनेगी। पूर्व में दिए गए धन की वापसी से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

Gemini Horoscope 28 September 2024

मिथुन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, तो आज उनको उत्तम सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप आज अपने व्यापार में कुछ और निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज आपको किसी से धन उधार लेना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और अपने ऊपर कुछ धन व्यय करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी बहसबाजी हो सकती है।

Cancer Horoscope 28 September 2024

कर्क राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराएँगे। आज सोशल साइट्स पर आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बनेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

Leo Horoscope 28 September 2024

सिंह राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। आप पाएंगे कि आज लंबे वक़्त से अ‍टके कई सारे छोटे-छोटे, लेकिन अहम काम आप निबटाने में क़ामयाब हो रहे हैं।

Virgo Horoscope 28 September 2024

कन्या राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – अपने जीवन में रचनात्मक कार्य की बजाय प्रेम, रोमांस और लक तथा सौभाग्य को ही आपने ज्यादा महत्व दिया है। यदि इन सबसे पहले रचनात्मक कार्यों में ज्यादा तल्लीन रहते तो आपको अपने परिवार का भी समर्थन मिल जाता। छात्रों के लिए समय अनुकूल है और पारिवारिक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव के बाद भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा और सभी सदस्य एक-दूसरे की मदद करेंगे।

Libra Horoscope 28 September 2024

तुला राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन के आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में आज आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, जिसमें उनका सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के संबंधों में आज मधुरता आएगी। आज आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा, लेकिन जितने लाभ की उम्मीद आप कर रहे थे, उतना आज आपको अवश्य मिलेगा।

Scorpio Horoscope 28 September 2024

वृश्चिक राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बितायेंगे। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगों से सलाह करना उचित रहेगा। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी।

Sagittarius Horoscope 28 September 2024

धनु राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं।

Capricorn Horoscope 28 September 2024

मकर राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज के दिन आप पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको किसी अच्छे काम का पुरस्कार भी मिल सकता है। घर का माहौल बहुत शांत रहेगा और यह सब आगे चलकर आपके लिए कुछ ऐसी खुशियां ला सकता है। छात्रों को नया ज्ञान तथा अनुभव मिलेगा। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। संतान के व्यापार में निवेश करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

Aquarius Horoscope 28 September 2024

कुंभ राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपके परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह आज फिर से से उठा सकती हैं, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव भी होगा, लेकिन सायंकाल तक आप अपने पिताजी के सहयोग से इस समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों आज अपनी शिक्षा में आ रही परेशानी का समाधान खोजने में सफल रहेंगे।

Pisces Horoscope 28 September 2024

मीन राशि करियर, प्रेम और पारिवारिक राशिफल – आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।