दिल से लेकर किडनी फेल्योर तक, ज्यादा नमक का सेवन कई खतरनाक बीमारियों का बन सकता है कारण

Side Effects Of Salt 768x432.jpg

नमक और बीमारी: खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल दुनिया भर में कई खतरनाक बीमारियों की जड़ बनता जा रहा है। नमक का सेवन आप स्वाद के अनुसार करते होंगे, लेकिन जाने-अनजाने में नमक का अधिक सेवन आपको कई बीमारियों से ग्रसित कर सकता है।

भोजन में अधिक नमक के कारण हर साल हजारों लोगों की मौत हो रही है। अधिक नमक के सेवन से हार्ट फेलियर से लेकर किडनी फेलियर तक का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा नमक वजन बढ़ने और शरीर में सूजन जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। हमारे शरीर में अतिरिक्त सोडियम जमा करने की प्रवृत्ति होती है, जिससे शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में सूजन और ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। इसे एडिमा कहते हैं. सूजन के कारण पैर सूजने लगते हैं।

इसके अलावा ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ जाता है. ज्यादा नमक खाने से शरीर में वॉटर रिटेंशन हो जाता है जिससे खून की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति हाई बीपी को जन्म देती है। रक्तचाप बढ़ने से हृदय और गुर्दे पर दबाव बढ़ जाता है। जिससे हृदय संबंधी और किडनी संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

नमक का सेवन करने से किडनी में पथरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अधिक नमक मूत्र में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देता है और जब यह यूरिक एसिड के साथ मिल जाता है तो क्रिस्टल बन जाता है। जब ये क्रिस्टल बढ़ने लगते हैं तो गुर्दे की पथरी बन जाते हैं। इसलिए अपने भोजन में नमक की मात्रा सीमित रखें।