गोपनीय सैनिक की हत्या में शामिल तीन वर्ष से फरार नक्सली जनमिलीशिया डिप्टी कमाण्डर गिरफ्तार

66c14d377616a0091b28435788a13053

जगदलपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पखनार चौकी क्षेत्र में एक गोपनीय सैनिक की हत्या कर तीन वर्ष से फरार चल रहे नक्सली जनमिलीशिया डिप्टी कमाण्डर सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा काे गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर फरार नक्सली आरोपित के अपने क्षेत्र में आने की सूचना पर टीम गठित कर ग्राम तोयनार मुंदेनार तिराहा के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आज शनिवार काे कार्रवाई कर पुलिस ने फरार नक्सली नक्सली जनमिलीशिया डिप्टी कमाण्डर सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली जनमिलीशिया डिप्टी कमाण्डर सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 22 जून 2021 को ग्राम पखनार के साप्ताहिक बाजार में ड्युटी कर रहे गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी पिता जोगा कवासी 26 वर्ष निवासी ग्राम कापानार को चाकू व टंगिया से हत्या कर दी थी। उसने बताया कि अपने अन्य नक्सली साथियों मड्डा मडकामी पिता सुक्को मरकामी निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, जयसिंह उर्फ जीबो मडकामी पिता सन्नू मडकामी निवासी ग्राम नडेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, गुड्डी पोडियामी पिता मुया पोडियामी निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा तथा लखमा पिता सुकलु कवासी निवासी ग्राम मुंदेनार थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा, हिड़मे, भीमा व अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर अपने हाथ में रखे चाकू व टंगिया से बुधराम कवासी के उपर प्राण घातक हमला कर दिए। गंभीर रूप से घायल गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी को इलाज के लिए एम्बुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र दरभा लेकर गये, जहां बुधराम कवासी की मृत्यु हो गई थी। आरोपित नक्सली सुखराम मड़कामी उर्फ हड़मा, उर्फ गोरगा उर्फ मनकू मड़कामी निवासी ग्राम नडे़नार ड़ोगरीपारा थाना कटेल्याण जिला दंतेवाडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक केशरी चंद साहू थाना प्रभारी दरभा, उप निरीक्षक राजेश कुमार राठौर चैकी प्रभारी पखनार थाना दरभा, प्रधान आरक्षक क्र. 1198 आजूलाल पिद्दा, आरक्षक क्र. 654 यशवंत ठाकुर, आरक्षक क्र. 665 शंकर चांदने का योगदान रहा।