वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: आगरा-वाराणसी वंदे भारत का टाइम टेबल आ गया, इस तारीख से नियमित चलेगी; कई स्टेशनों पर रुकेगी

Vande Bharat Express 696x406.jpg

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन: उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट से वाराणसी तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल जारी हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली उद्घाटन की गई आगरा-बनारस वंदे भारत ट्रेन 23 सितंबर से नियमित होगी। ट्रेन का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया गया। आठ कोच वाली यह ट्रेन आगरा-बनारस का सफर सात घंटे में पूरा करेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 20175 वंदेभारत ट्रेन बनारस स्टेशन से अपराह्न 3.20 बजे रवाना होकर प्रयागराज शाम 4.50 बजे, कानपुर सेंट्रल शाम 6.57 बजे, इटावा रात 8.17 बजे, टूंडला रात 9.32 बजे और आगरा कैंट रात 10.20 बजे पहुंचेगी।

20176 वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट से सुबह 6 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 6.48 बजे टूंडला, शाम 7.40 बजे इटावा, रात 9.15 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 11.25 बजे प्रयागराज और दोपहर 1 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में चलेगी।

इसमें चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच हैं। आगरा-बनारस का किराया भी 24 घंटे में तय हो जाएगा। 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई थी। बनारस स्टेशन के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन है। उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन से अब तक पांच वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।