Extramarital Affair: शादी के बाद कुछ कारणों से महिलाएं बनाती हैं दूसरे पुरुषों से संबंध, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Main Qimg 9aec4f5604e5f7921e98b6

Extramarital Affair: पति-पत्नी का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है। विभिन्न धर्मों में पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास और पवित्रता को महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर इन दोनों में से एक भी चीज कमजोर हुई तो रिश्ते की गांठ टूटना तय है। आजकल विवाहेतर संबंधों के काफी मामले सामने आ रहे हैं। इस संबंध में इंग्लैंड में एक सर्वे किया गया है, जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं।

शादीशुदा जिंदगी में प्यार और विश्वास बहुत जरूरी है। इसके अभाव में पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत नहीं होता है। शादी को बर्बाद करने में हमेशा कोई तीसरा आदमी अहम भूमिका निभाता है। जिसके कारण सुखी जीवन दुखों से भर जाता है। विवाहेतर संबंध वैवाहिक जीवन को नष्ट कर देते हैं।

रिपोर्ट में खुलासा

इन बातों से जुड़ा एक शोध सामने आया है कि आखिर क्यों महिलाएं शादी के बाद दूसरे मर्दों में दिलचस्पी लेने लगती हैं। इंग्लैंड में सोशल इनसाइट नाम की संस्था ने विवाहेतर संबंधों पर एक सर्वे किया है. सर्वे में शामिल 28 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि अफेयर होने का मुख्य कारण भावनात्मक संतुष्टि की कमी है। इस वजह से वह अपने पति के अलावा दूसरे मर्दों में भी दिलचस्पी लेने लगती है।

जब किसी महिला को अपने पति से भावनात्मक संतुष्टि नहीं मिलती तो वह घर से बाहर दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाती है। इस शोध में महिलाओं के शादी के बाद अफेयर्स होने का कारण बताया गया है। इस वजह से उनका अफेयर शुरू हो जाता है. साथ ही कई बार इंसान के पास अपने पार्टनर के लिए भी समय नहीं होता है। इससे उनका पार्टनर अकेलापन महसूस करने लगता है। उन्हें लगता है कि उनके पार्टनर का उनके प्रति प्यार कम हो गया है। इससे जब कोई दूसरा उसे समय देने लगता है तो वह उसकी ओर आकर्षित हो जाती है। इसके चलते दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध बन जाता है।