Dengue: डेंगू में जरूर खाएं 5 फल, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड प्लेटलेट काउंट

B451d8c6f3d6d9ebbac5caef32f0f155
डेंगू बुखार को बहुत ही खतरनाक माना जाता है। डेंगू के कारण शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं, जिससे कमजोरी आ जाती है। लगातार उल्टी, बुखार और सिरदर्द जैसा महसूस होता है। इससे पूरे शरीर की स्थिति खराब होने लगती है।
डेंगू से जल्दी ठीक होने के लिए व्यक्ति को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर फलों को शामिल करें। जितना हो सके उतना पानी पियें। शरीर को हाइड्रेटेड रखें. इससे डेंगू से जल्दी ठीक होने में मदद मिलेगी और गिरी हुई प्लेटलेट्स भी बढ़ने लगेंगी। जानिए डेंगू के मरीज को कौन से फल खाने चाहिए?
कीवी- डेंगू के मरीजों को इसे खाने की सलाह दी जाती है. कीवी में विटामिन सी होता है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डेंगू के मरीजों के लिए रामबाण साबित होते हैं। कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। कीवी प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद करता है।
अनार- डेंगू के मरीज अनार खा सकते हैं. अनार में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपको कई समस्याओं से बचाते हैं। अनार विटामिन सी का भी स्रोत है। अनार खाने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं। शरीर में खून और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए अनार फायदेमंद माना जाता है। अनार खाने से थकान और कमजोरी दूर होती है।
पपीता- फाइबर से भरपूर पपीता भी डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. पपीते में विटामिन सी और विटामिन ए होता है। पपीते के पत्तों के रस का उपयोग डेंगू में भी किया जाता है। डेंगू के मरीज जल्दी ठीक होने के लिए पपीता खा सकते हैं। सेब- डेंगू हो या कोई अन्य बुखार, सेब एक ऐसा फल है जिसे आप आसानी से खा सकते हैं. सेब में आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं जो बुखार से जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं। सेब फाइबर का अच्छा स्रोत है जो पेट को भी स्वस्थ रखता है।