किसान कर्ज माफी: इस राज्य में किसानों का कर्ज माफ, MSP को लेकर भी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Pm Kisan.jpg

किसानों की मदद के लिए सरकार की ओर से कई तरह की घोषणाएं की जाती हैं। किसानों की आय बढ़े इसके लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। कई बार किसानों का कर्ज भी माफ किया गया है (किसान कर्ज माफी योजना)। इसी तरह इस बार हरियाणा सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं की हैं।

किसानों की कर्ज माफी

हरियाणा सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं की हैं। जिसमें कर्ज माफी के साथ-साथ एमएसपी पर फसलों की खरीद भी शामिल है। सरकार ने किसानों का करीब 133 करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने की योजना बनाई है।

133 करोड़ रुपए का मुआवजा

सीएम नायब सैनी ने घोषणा की कि ऐसे किसानों को भी लाभ दिया जाएगा, जिन्हें वर्ष 2023 से पहले प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान हुआ है। ऐसे किसानों को सरकार 137 करोड़ रुपये का मुआवजा देगी।

सरकार एमएसपी पर अधिक फसल खरीदेगी

एमएसपी पर खरीदी जाने वाली फसलों की सूची भी बढ़ा दी गई है। सरकार ने 14 की जगह 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने 10 नई फसलों को एमएसपी पर खरीदने का फैसला किया है।

सरकार इस तरह भी करेगी किसानों की मदद

हरियाणा सरकार किसानों को उनकी पसंद की ट्यूबवेल मोटर खरीदने में भी मदद करेगी। जिसके लिए सरकार ने तीन स्टार ट्यूबवेल मोटर बेचने वाली कंपनियों को अपने पैनल पर लिया है। जिससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा।