मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया- जानिए IMD का अपडेट

Meteorological Department.jpg

दिल्ली एनसीआर में तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उमस में भी कमी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में दिन में बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार, 11 अगस्त तक दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है। लोगों को बारिश से बचने के लिए अपने बैग में छाता, रेनकोट और अन्य सामान रखना चाहिए।

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

दिल्ली एनसीआर में 6 से 11 अगस्त के बीच तापमान में कमी आने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह उमस भरा मौसम रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा।

आईएमडी ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।