फतेहाबाद: रतिया में चोरों ने लाखों के गहने चुराये, मंदिर गया था परिवार

7c89d07f46f36e2c55e3aed34f7fcb8d

फतेहाबाद, 4 अगस्त (हि.स.)। चोरों ने रतिया की अरोड़ा कालोनी में एक मकान में घुसकर लाखों के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग मंदिर में माथा टेकने गए थे। जब वह वापस घर लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला।

रविवार को इस बारे पुलिस को दी शिकायत में अरोड़ा कालोनी रतिया निवासी जगजीत सिंह ने कहा है कि शनिवार को वह अपने परिवार के साथ गांव के मंदिर में माथा टेकने गया हुआ था। उसके घर पर कोई नहीं था। रात करीब 8 बजे वह वापस घर लौटे। उसकी पत्नी सीमा अपने कमरे में गई तो देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। जब उसने अलमारी में रखने अपने गहनों को चैक किया तो वहां से गहने गायब थे। जगजीत ने कहा कि अज्ञात चोर उसके मकान में घुसकर वहां से 5 अंगूठियां, एक नथली, 4 नोज पिन, 4 पांजेब, गणेश की मूर्ति सहित काफी गहने गायब थे। इस पर उसने तुरंत इस बारे डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। जगजीत ने बताया कि चोरों ने उसके घर में किसी सामान के साथ छेड़छाड़ नहीं की केवल 8 से 10 तोले सोने और 800 ग्राम चांदी के गहने चोरी कर ले गए है। इस बारे रतिया पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।