पूर्व न्यायाधीश सुशांत चटर्जी के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

Fa6d5d97c094b62302fd0817a9fe5c26

कोलकाता, 25 जुलाई (हि.स.)। पूर्व न्यायाधीश सुशांत चटर्जी के निधन की खबर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने न्यायाधीश चटर्जी के निधन पर गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुशांत चटर्जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। न्यायमूर्ति चटर्जी ने कोलकाता और ओडिशा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश के रूप में उत्कृष्ट सेवा दी थी। हमारी सरकार द्वारा उन्हें 21 जुलाई, 1993 की हत्याकांड की जांच के लिए गठित आयोग का प्रमुख भी नियुक्त किया गया था।

ममता ने आगे कहा कि इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति है। मेरी प्रार्थनाएं और विचार उनके साथ हैं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।