सेना प्रमुख कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती समारोह में हुए शामिल

8a8f0d819c1963c3652d22f98c78371d

कारगिल, 25 जुलाई (हि.स.)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार का यहां पहुंचे। उनके साथ पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक भी समारोह में शामिल हुए। 26 जुलाई भारत के सैन्य इतिहास में एक गौरवशाली दिन है। कारगिल वह क्षेत्र है, जहां भारत और पाकिस्तानी सेना ने युद्ध किया और पड़ोसी देश के कब्जे से कारगिल द्रास क्षेत्र को आजाद कराया था

इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ विजय गाथा लिखी। भारत-पाकिस्तान की इस सैन्य जंग को इतिहास में विजय के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है और हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करता है जिन्होंने देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा की।