पलामू के 1796 मतदान केन्द्रों पर चलाया जायेगा ‘नाम जांचो’ अभियान मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन भी होगा

5997b018046a7ec76d08daa20e8bafc8

पलामू, 24 जुलाई (हि.स.)। पलामू जिले में 25 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन सभी 1796 मतदान केन्द्रांे पर किया जायेगा। इसके साथ ही इन केन्द्रों पर ‘नाम जांचो’ विशेष अभियान भी एक घंटे के लिए चलाया जायेगा। दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में पत्रकारों को दी।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ मतदाता सूची एवं प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के साथ उपलब्ध रहंेगे एवं मतदाताओं को उनके नाम जांचने में सहयोग करेंगे। मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने या किसी प्रकार की त्रुटि होने पर पंजीकरण के लिए प्रपत्र 6 एवं सुधार के लिए प्रपत्र 8 भरकर बीएलओ के पास जमा करा देंगे। या संबंधित तरीके से ऑनलाइन भी कर सकते हैं। दावा-आपत्ति संबंधित प्रपत्रांे को प्राप्त करने की अवधि 9 अगस्त तक निर्धारित है। प्रपत्रों के निष्पादन की अंतिम तिथि 19 अगस्त एवं अंतिम प्रकाशन की तिथि 20 अगस्त 2024 तय किया गया है।

डीइओ ने कहा कि किसी भी चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता का नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में निबंधित होना अनिवार्य है, किन्तु विगत कुछ चुनावों में कहीं कहीं से ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं कि कोई मतदाता अपना फोटो मतदाता पहचान पत्र (एपिक) को लेकर मतदान करने जाते हैं, परंतु मतदाता सूची में नाम निबंधित नहीं होने के कारण वह मतदान से वंचित रह जाता है।

अगामी विधानसभा चुनाव 2024 में ऐसी एक भी घटना न हो, इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से ‘नाम जांचो’ अभियान का संचालन किया जा रहा है। प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में नाम जांचने के बाद मतदाता अगर संतुष्ट हों तो मतदाता सूची के प्रति या वोटर कार्ड के साथ सेल्फी लेकर हैशटैग ‘नाम जांचो’ के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें। अगर मतदाता सूची में गड़बड़ी पायी जाती है तो गड़बड़ी के अनुसार फार्म भरकर आनलाइन या ऑफलाइन जमा करेंगे। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया है कि वे इस कैम्पेन से जुड़े।

21914 नए वोटर जुड़े

डीइओ ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद पलामू जिले में 21914 नये मतदाता जुड़े हैं। 22.1.2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार पलामू में 16 लाख 93 हजार 169 कुल वोटर थे, जिसमें पुरूष वोटरों की संख्या 8 लाख 77 हजार 713 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 15 हजार 451 थी। थर्ड जेंडर पांच मतदाता बने थे, जबकि 25.7.2024 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार 17 लाख 15 हजार की राशि मतदाता हो गए हैं। इसके अनुसार पुरूष वोटरों की संख्या 8 लाख 87 हजार 250 एवं महिला वोटरों की संख्या 8 लाख 27 हजार 832 है। इस सूची में थर्ड जेंडर मात्र एक मतदाता का नाम जुड़ पाया है।

बात अगर आयु वर्ग के अनुसार की जाए तो 18 से 19 आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 68 हजार 260 है, जिसमें पुरूष 29 हजार 74 एवं महिला 39 हजार 186 है। 19 से अधिक आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 16 लाख 46 हजार 822 है, जिसमें पुरूष वोटर 5 लाख 85 हजार 176 एवं महिला 7 लाख 88 हजार 646 है। पीडब्लूडीएस वोटरों की संख्या 36 हजार 418 है, जिसमें पुरूष की संख्या 20 हजार 116 एवं महिला 16 हजार 302 है। बात अगर 85 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों की की जाए तो 9 हजार 478 है, जिसमें पुरूष की संख्या 4 हजार 386 एवं महिलाओं की संख्या 5 हजार 92 है।