चांपी में बाबा भोलेनाथ का सामूहिक जलाभिषेक

59117837a82471b863a33f2d714b3353

खूंटी 22 जुलाई (हि.स.)। वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में जिले के कर्रा प्रखंड के बिकुवादाग चांपी ग्राम स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने सामूहिक जलार्पण कार्यक्रम में भाग लिया। बाबा के भक्तों ने नदियों और सरोवरों का पवित्र जल लेकर पूरे चांपी गांव का भ्रमण किया। लोगों ने भगवान भोलेनाथ और इंद्र भगवान से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की। प्रांत के श्रद्धा जागरण प्रमुख मुसाफिर विश्वकर्मा ने कहा कि सामूहिक रूप से जल चढ़ाने से भगवान अति प्रसन्न होते हैं। हमारी सभी मनोकामना पूरी करते हैं।

कार्यक्रम में बनवासी कल्याण केंद्र की उपाध्यक्ष सीमा देवी, जिला संगठन मंत्री साधो मुंडा, सुधीर सिंह, नरेंद्र सिंह, हरि बढ़ाईक, भोला सिंह, जगन्नाथ, क्रांति सिंह, रेशम देवी, इतवारी देवी, देवमाला देवी, चूड़ामणि देवी, लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित थे।