जींद: बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरी देने के दावे सिफ कहने के : बीरेंद्र सिंह

2ef3430573a3fbb0c3d293ebe3fa4984

जींद, 20 जुलाई (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी पर सवाल उठाते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पेपर लीक हरियाणा में सबसे अधिक क्यों होते है। जो कहते है कि बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरी देने की दावे कर रहे है यह बातें सिर्फ कहने की है। इस बारे में मुझे ज्यादा कोई नहीं जानता है। नौकरी के मामले में हरियाणा का युवा तरस रहा है। सरकार की प्राथमिकता थी कि बड़ी-बड़ी एजेंसियों, कंपनियों को ठेके देते थे। एजेंसियों से ही सरकार चलती थी।

बीरेंद्र सिंह शनिवार को उचाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार टेल तक पानी पहुंचाने की अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि गिनवा रही है जो सिर्फ बातों में ही है। आज किसानों को उनके हक का पानी नहीं मिल रहा है। पानी की कमी के चलते मध्य हरियाणा का किसान धान की रोपाई से वंचित हो रहा है। किसान की मुख्य आय का स्त्रोत खेती है। समय पर बिजाई नहीं हुई तो उसे नुकसान होगा। सरकार भाखड़ा से अधिक पानी की मांग करें। ये 15 दिन धान रोपाई का समय है ताकि टेल तक पानी पहुंचे। मानसून अगर एक्टिव हो जाता है तो किसान को राहत की सांस मिलेगी। किसान आज नहरी पानी को तरस रहा है। उसकी सबसे बड़ी परेशानी है उसकी फसल की रोपाई नहीं हो रही है। इसलिए सरकार जल्दी से जल्दी हर खेत, टेल तक नहरी पानी पहुंचाए। जो नहरी पानी की चोरी हो रही है उसको भी रोका जाए। किसान खेती पर निर्भर होता है। धान की फसल की रोपाई नहीं हुई तो किसान कर्ज में डूब जाएगा। सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना में 18 साल की उम्र में सिलेक्शन और 22 की उम्र में घर की तरफ रवाना। ये युवाओं के साथ अन्याय है। युवा फौज में आरक्षण लेने के लिए नहीं जाता है।

युवाओं को फौज में रहने का पूरा अवसर सरकार दे। पुरानपी पद्धति अपनाते हुए अग्निवीर योजना के लिए अलग सुविधा बनाए केंद्र सरकार। अगर फौज में संख्या कम करनी है तो भर्तियां कम करें सरकार लेकिन पहले की तरह ही फौज मे नियमित भर्ती हो। हरियाणा में बढ़ रहे अपराध से हर कोई डरा हुआ है। भाजपा के दस साल में शासन में युवाओं को रोजगार, किसानों को उनकी फसल के भाव नहीं मिले। कांग्रेस का प्रदेश में आकर्षण का केेंद्र बनी है। भाजपा से प्रदेश के 70 प्रतिशत मतदाता नाराज है। क्षेत्रीय दल का विस चुनाव में कोई वजूद नजर नहीं आ रहा है।