कर्ज में डूबे किसान को मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक मदद

D1d41106630da1ee4622057722ce14b6

चंडीगढ़, 19 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा में गरीब व जरूरमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर कर्ज में डूबे एक गरीब किसान को तत्काल मदद पहुंचाई है। मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के स्वैच्छिक कोष से किसान की पुत्री स्वाति को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।

दरअसल, जिला अंबाला के गांव खानपुर राजपुतान के रहने वाले किसान कृष्ण कुमार की फसल भारी बारिश के कारण खराब हो गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। कृष्ण कुमार ने खेती के लिए ऋण लिया हुआ था और फसल खराब होने से उन पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया। इस बोझ के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में भी कठिनाई आ रही थी, इसलिए उनके परिवार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मदद की गुहार लगाई थी।

मुख्यमंत्री ने किसान की मदद करने का आश्वासन दिया था और आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंची किसान कृष्ण कुमार की पुत्री स्वाति काे मुख्यमंत्री की पत्नी ने एक लाख रुपये का चेक साैंपा। स्वाति ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।